राज्य

असम में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे से पहले लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा; VIDEO

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
असम में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे से पहले लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा; VIDEO

असम के कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें लोको पायलट के यह कहते हुए सुना जा रहा है कि सिग्नल रेड हैं।

ट्रेन को रोकना है लेकिन ट्रेन की स्पीड कंट्रोल नहीं हो रही है। ब्रेक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसके बाद ट्रेन पटरी पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है।

शुरुआत में रेलवे ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी थी, हालांकि बाद में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई। हादसे के कारणों और नुकसान की जानकारी का इंतजार है। हादसे से जुड़ी 5 फोटो… असम में ट्रेन हादसे से जुड़ी पिछली 2 खबरें… 29 अक्टूबर: असम में पैसेंजर ट्रेन के इंजन की ट्रॉली पटरी से उतरी असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड में सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन की आगे की ट्रॉली पटरी से उतर गई थी।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:50 बजे बदरपुर और सुकरितिपुर स्टेशनों के बीच हुई थी। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। 20 दिसंबर 2025: असम में राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे, ट्रेन से टकारने पर 7 हाथियों की मौत असम के होजाई जिले में हाथियों का एक झुंड सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था।

हादसे में सात हाथियों की मौत हो गई थी और एक हाथी का बच्चा घायल हुआ था। हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच कोच भी पटरी से उतर गए थे।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

असम के कामरूप जिले में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना है। यह विषय रेलवे सुरक्षा और ब्रेक सिस्टम विफलता पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि 50 से अधिक यात्रियों के घायल होने और ब्रेक के काम न करने के कारण ट्रेन दुर्घटना के गंभीर परिणाम सामने आए हैं। इससे आम जनता पर भरोसा प्रभावित हो सकता है, यात्रियों के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ सकती हैं और रेलवे संचालन पर जांच तथा सुधार की मांग उठ सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।