व्यापार

ATM से फटा या गंदा नोट निकला? समझें अपने अधिकार, RBI ने बनाए नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ATM से फटा या गंदा नोट निकला? समझें अपने अधिकार, RBI ने बनाए नियम

आपने अक्सर यह देखा होगा कि कभी-कभी ATM से रकम निकालने के दौरान कटे-फटे नोट निकल जाते हैं.

ऐसे में ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि ATM से खराब नोट निकलने के बाद अब उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

अगर ATM से पैसे निकालते समय आपके हाथ में भी कटे-फटे नोट या गंदे नोट आ जाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नियम तय कर रखें.

ऐसे नोट मिलने पर आप बैंक से संपर्क करके उन्हें बदलवा सकते हैं.

लेकिन इसके लिए सही प्रोसेस जानना बेहद जरूरी है, ताकि बैंक में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ATM से खराब नोट निकले तो सबसे पहले क्या करें?

RBI के मुताबिक, सबसे पहले उस बैंक की शाखा से जल्द से जल्द संपर्क करें, जिस बैंक के ATM से आपने पैसे निकाले हैं.

साथ ही इसके लिए बैंक को एक लिखित आवेदन देकर ATM से कैश निकालने की तारीख, समय,स्थान और निकाली गई रकम की जानकारी दें.

सऊदी की तेल पाइपलाइन ठप, क्रूड ऑयल संकट से महंगा बिकेगा पेट्रोल-डीजल!

अगर ATM से मिली ट्रांजैक्शन स्लिप आपके पास है, तो उसकी कॉपी या स्लिप आवेदन के साथ जमा करें.

वहीं अगर आपके पास स्लिप मौजूद नहीं है, तो मोबाइल पर आया बैंक का SMS या ट्रांजैक्शन की जानकारी भी प्रमाण के तौर पर दिखाई जा सकती है.

एक बार में कितने नोट बदलवा सकते हैं?

RBI के नियमों के मुताबिक, सामान्य तौर पर एक बार में आप अधिकतम 20 नोट बदलने के लिए बैंक में दे सकते हैं. लेकिन ध्यान रहें कि इन सभी नोटों की कुल कीमत 5,000 रुपये से ज्यादा न हो.

ऐसे में अगर आपकी नोटों की संख्या या कुल रकम इससे ज्यादा है, तो बैंक के नियमों के मुताबिक अलग प्रोसेस अपनाई जा सकती है. इसलिए बैंक जाने से पहले नोटों की संख्या और उनकी कुल वैल्यू जरूर चेक करें.

<p style="text-a

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ATM से निकलने वाले कटे-फटे या गंदे नोटों के बारे में यह खबर बताती है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऐसे मामलों के लिए नियम बनाए हैं। यह विषय रोज़मर्रा के बैंकिंग अनुभव से जुड़ा है, जहाँ कई लोग ATM से नकदी निकालते समय नोटों की गुणवत्ता पर चिंता करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उपभोक्ताओं को स्पष्ट अधिकार और समाधान के विकल्प मिलते हैं, जिससे बैंकिंग लेनदेन में विश्वास बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि वे अब बिना किसी नुकसान के, अपने बैंक से सही नोटों के लिए दावा कर सकते हैं, जिससे वित

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।