राज्य

औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी का गठन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी का गठन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश के औद्योगिक एवं उद्यमिता क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए एक नई एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी का गठन करेगी।

यह कंपनी सभी क्षेत्रों में समान रूप से अधोसंरचना, भूमि सहित उद्योग संबंधी आवश्यकताओं को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम जिस प्रकार बड़े उद्योगों अर्थात 500 करोड़ से अधिक के निवेश के लिए कार्य कर रहा है, उसी तर्ज पर यह नई कंपनी पूरी तरह एमएसएमई क्षेत्र के प्रोत्साहन और विकास के लिए समर्पित होगी।

यह राज्य शासन के पूर्ण स्वामित्व वाली शासकीय कंपनी होगी। मुख्यमंत्री ड़ॉ. यादव ने कहा कि निजी निवेशक भी अब औद्योगिक पार्क बना सकते हैं, सरकार 50 लाख रुपये प्रति हैक्टेयर की दर से उन्हें अनुदान उपलब्ध करायेगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में 2 माह में एमएसएमई के लिए भूमि उपलब्ध होगी।

इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति मिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।