अपराध

औरंगाबाद- बेकाबू पिकअप ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत:गंभीर रूप से दो घायलों को बीएचयू किया रेफर, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
औरंगाबाद- बेकाबू पिकअप ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत:गंभीर रूप से दो घायलों को बीएचयू किया रेफर, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरोपुर और चतरा मोड़ के बीच रविवार की अहले सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे में फेसर थाना क्षेत्र के बाकन गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र दीपू सिंह उर्फ दीपक कुमार सिंह की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज वाराणसी में कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह एक ऑटो अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन से कुटुंबा प्रखंड के घेऊरा गांव की ओर जा रहा था। ऑटो में कई यात्री सवार थे।

जैसे ही ऑटो भैरोपुर और चतरा मोड़ के बीच पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया। पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों को वाराणसी किया गया रेफर स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो लोगों का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

अन्य घायलों का भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक दीपक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।

इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पिकअप छोड़कर चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक दीपक ही ऑटो चला रहा था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि के लिए पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पिकअप चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे की वास्तविक वजह तेज रफ्तार, वाहन का अनियंत्रित होना या किसी अन्य कारण से जुड़ी है, इसकी भी जांच की जा रही है। इधर, दीपक की मौत से बाकन गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।