अपराध

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, कई स्थानों से मदिरा जब्त

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, कई स्थानों से मदिरा जब्त

भोपाल। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है। अभियान के तहत विभाग की अलग-अलग टीमों ने जहांगीराबाद, खजूरी सड़क-बैरागढ़ और रायसेन रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा जब्त की और संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज किए।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर उपायुक्त आबकारी संभाग भोपाल के.सी. अग्निहोत्री और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीमा कशीसिया के नेतृत्व में टीम ने जहांगीराबाद क्षेत्र में अवध नारायण को कथित रूप से अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए पकड़ा। टीम ने उसके कब्जे से 30 पाव विदेशी मदिरा और वाहन जब्त किया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीती उइके की टीम ने खजूरी सड़क-बैरागढ़ क्षेत्र में अन्नू मेहर की किराना दुकान की जांच की। कार्रवाई के दौरान 90 पाव देशी मदिरा और 10 बोतल बीयर जब्त की गई। इसके अलावा पटेल ढाबा और जलसा रिट्रीट से 3.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 2.75 बल्क लीटर बीयर जब्त कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी महेश विश्वकर्मा की टीम ने रायसेन रोड स्थित होटल और ढाबों की भी जांच की। टीम ने शमायरा ग्रीन, पेण्डियम, खुशी और आचमन सहित अन्य स्थानों पर जांच करते हुए अवैध रूप से मदिरापान कराने या कराने की व्यवस्था करने के मामलों में कार्रवाई की और प्रकरण दर्ज किए।

आबकारी विभाग ने बैरागढ़, रायसेन रोड और मदिरा दुकानों के आसपास अवैध रूप से मदिरापान कराने वाले स्थानों पर भी कार्रवाई की। संबंधित संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि अवैध अहातों जैसी गतिविधियां संचालित नहीं की जाएं।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के साथ अवैध मदिरापान पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी, गश्त और दबिश की कार्रवाई जारी रहेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई एक सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। यह अभियान अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के लिए चल रहा है, जिससे खतरनाक और अनियंत्रित शराब के सेवन को कम किया जा सके। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अवैध मदिरा से जुड़ी दुर्घटनाएँ, रोग और सामाजिक समस्याएँ बढ़ती हैं, और सरकार की इस पहल से सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर सुरक्षित और स्वच्छ मदिरा की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ

🎙️ जनता का संदेश का मत

अवैध मदिरा की जंग में न केवल शारीरिक सुरक्षा बल्कि समाज की समग्र स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहती है। जब हम कानून के पथ पर चलते हैं, तो हम अपने परिवारों, रिश्तों और भविष्य को भी बचाते हैं। हर नागरिक को जिम्मेदारी की भावना जगानी चाहिए—सुरक्षित विकल्प चुनें, जागरूकता फैलाएँ और मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त समाज का निर्माण करें।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।