मनोरंजन

‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है

हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार ने दुनियाभर में ऐसी कमाई की थी कि जेम्स कैमरून की 11 साल पहले आई फिल्म टाइटैनिक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था.

अवतार फिल्म का रिकॉर्ड 10 साल तक भी कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई थी.

इस फिल्म के लिए कई एक्टर्स को मोटी रकम ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया.

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा भी ये दावा करते हैं कि उन्हें भी इस फिल्म के लिए कई करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे. हालांकि, उनके इस दावे पर कई मीम्स भी बने.

यहां तक कि उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने भी कह दिया था कि उन्हें नहीं पता कि गोविंदा को ये फिल्म कब ऑफर हुई.

अब गोविंदा ने उन मीम्स पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि लोगों को इस बात पर यकीन नहीं होता तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी के साथ खास बातचीत में अवतार फिल्म के नाम से लेकर इसके बनने में लगने वाले वक्त तक के बारे में बात की . उन्होंने कहा, अवतार नाम की फिल्म आई थी.

वो मुझे दे रहे थे बहुत सारे करोड़ रुपये नहीं लिए मैंने.

मैंने कहा कि लोगों को इच्छा के माता-पिता नहीं मिलते, भाई बहन नहीं मिलते, मित्र नहीं मिलते, बच्चे नहीं मिलते, तुझे तेरी इच्छा का भगवान चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, अब वो अवतार का डायरेक्टर है तो लोग उसको इस तरह से देख रहे हैं कि गोविंदा की क्या औकात है, क्यों नहीं है भाई. मेरे जूनियर्स ने भी कितनी सारी इंग्लिश फिल्में की हैं.

उनके इस दावे के बारे में बने मीम्स पर गोविंदा ने कहा, मीम्स से मुझे कीं फर्क पैंदा है.

जो लोग आजकल प्रधानमंत्री के साथ ढंग से नहीं रह पा रहे, मुख्यमंत्री के साथ नहीं रह पा रहे, मां-बाप के साथ नहीं रहते, वो लोग अगर मुझे अपमानित करते हैं तो मुझे वो लोगों की तरफ कहां देखना है.

मैं उनकी तरफ देख के अपनी दृष्टि के साथ बेईमानी करूंगा. तुम्हें मुझ पर दोष लगा के क्या मिलेगा. फूल चाहे गुलाब का हो या कमल का कीचड़ में खिलेगा. तो मुझे तो कीचड़ में बहुत अच्छा लग

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।