अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप कंफर्म! एक्ट्रेस बोलीं- 'भरोसा करके गलती की...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की जोड़ी 'बिग बॉस 18' से ही फेमस है. शो में दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं.
दोनों को खूब पसंद किया गया था. 'पति पत्नी और वो सीजन 2' में भी दोनों को पसंद किया गया था. लेकिन इसी बीच अब वो ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच अब ईशा सिंह ने पहली बार रिएक्शन दिया है.
दरअसल, ब्रेकअप और चीटिंग के दावों के बीच ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबी चोड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा कि लोग इसे उनके ब्रेकअप को कंफर्म मान रहे हैं.
इसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से भरोसा टूटने बात कही और इस पर उन्होंने पछतावा भी किया.
ईशा सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?
ईशा सिंह ने ब्रेकअप के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और अविनाश के 'रिलेशनशिप पर्सनल, ना कि पब्लिक एंटरटेनमेंट' वाले बयान पर पलटवार किया.
उन्होंने लिखा, 'मेरे चुप रहने और शांति बनाए रखने के फैसले को कभी भी मेरी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.
इसका मतलब ये नहीं है कि जरूरत पड़ने पर मैं अपनी बात नहीं रख सकती, जो ये इंसान समझाता फिर रहा है कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें सबके सामने नहीं लाना चाहिए. वही अब खुद क्या कर रहा है?'
मुझे मजबूर ना किया जाए...
ईशा पोस्ट में आगे लिखा, 'जब आप ही निजी रिश्तों की बातों को मजाक बनाकर लोगों के मनोरंजन के लिए पेश कर रहे हैं तो फिर दूसरों को प्राइवेसी का पाठ क्यों पढ़ा रहे हैं?
आप एक तरफ निजता की बात नहीं कर सकते और दूसरी तरफ खुद उसका ठीक उल्टा नहीं कर सकते.
मुझे इस हद तक मजबूर ना किया जाए कि मुझे हर सबूत और उससे जुड़े लोगों के नाम सबके सामने रखने पड़ें फिर चाहे इसका जो भी नतीजा आए.'
ईशा ने पोस्ट में अंत में
📡 स्रोत: ABP Live Film