व्यापार

Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट

आज की तारीख में ज्यादातर लोगों ने बैंक अकाउंट खुलवाया हुआ है, क्योंकि इसके जरिए लोगों के पैसों से जुड़े कई काम आसानी से हो जाते हैं.

अगर आप भी बैंक में पैसे जमा करते और निकालते हैं तो बैंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी नई अपडेट के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

ऐसे में अगर आपका एक्सिस बैंक में सेविंग्स अकाउंट है और आप बैंक में पैसे जमा करते हैं और निकालते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है, क्योंकि अब बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है.

ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन को लेकर क्या बदलाव किया है.

फ्री कैश ट्रांजैक्श कितनी बार कर सकेंगे?

बता दें कि एक्सिस बैंक ने घरेलू और NRI ईजी एक्सेस के साथ कुछ अन्य सेविंग्स अकाउंट में फ्री कैश ट्रांजैक्शन की संख्या कम करने का फैसला किया है.

अहम बात ये है कि इसका असर कृषि और घरेलू सेविंग्स अकाउंट पर भी पड़ेगा.

कब से लागू होंगे नियम?

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर नियम लागू कब से किए जाएंगे? तो ये नियम1 दिसंबर 2026 यानी अगले महीने से लागू होंगे.

ऐसे में अब ग्राहकों को अपने सेविंग्स अकाउंट पर लागू नए नियमों और चार्ज की जानकारी होनी जरूरी है.

मिनिमम बैलेंस का जुर्माना भी बढ़ा

बड़ी बात ये है कि बैंक ने फ्री कैश लेनदेन की लिमिट में तो बदलाव किया ही है, इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने मिनिमम बैंलेंस नहीं रखने पर जो चार्ज लगाया जाता है, तो अब बैंक ने मिनिमम बैंलेंस रखने पर लगने वाला अधिकतम मासिक चार्ज भी बढ़ा दिया है, जो कि कुछ इस प्रकार है...

सबसे पहले तो अर्ध-शहरी शाखाओं में ईजी एक्सेस अकाउंट के लिए चार्ज 300 से बढ़ा दिया है और अब 600 रुपये होगा.

वहीं मेट्रो और शहरी शाखाओं में अधिकतम चार्ज 600 रुपये ही रहेगा.

ध्यान रखें, वेतनभोगी ग्राहकों पर मिनिमम बैंलेंस से जुड़े ये पेनल्टी लागू नही

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।