अयोध्या दीपोत्सव में गूंजेंगे राम भजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव-2026 में इस बार भजन गायक और लखनऊ नगर निगम के जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्हें आयोजन में राम भजन गाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बार उनके कार्यक्रम में राम भजनों के साथ राम नाद भी शामिल होगा।राम नाद में गायक के साथ श्रद्धालु भी एक साथ भगवान श्रीराम का नाम जपते हैं।
इस दौरान हजारों लोग एक ही लय में राम नाम का उद्घोष करेंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सामूहिक भक्ति से जोड़ना है।मनोज कुमार यादव इससे पहले 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या में प्रस्तुति दे चुके हैं। इसके अलावा उन्हें महाकुंभ-2025 और पिछले दीपोत्सव कार्यक्रमों में भी आमंत्रित किया गया था।उनका भजन 'मेरे राम, तेरे राम' लाखों लोगों तक पहुंच चुका है।
वहीं छठ पर्व पर उनका गीत 'छठी मैया, छठी मैया' भी काफी लोकप्रिय है।दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर लाखों दीप जलाए जाएंगे। राम भजनों और सामूहिक राम नाद से अयोध्या का माहौल भक्तिमय होगा।