अयोध्या में गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या के प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित अभियान में स्कूली बच्चों, नगर निगम कर्मचारियों, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर घाट परिसर की सफाई की। जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू ने बच्चों को नदियों के पारिस्थितिक महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने नदी संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े नारे लगाए। नगर निगम की टीम, गंगा प्रहरी और स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।