देश

अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन जनकपुर पहुंची:सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 घंटे के सफर यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी; मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन जनकपुर पहुंची:सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 घंटे के सफर यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी; मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई थी

भगवान राम की नगरी अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9.35 बजे माता सीता के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। अयोध्या से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया था। यह ट्रेन करीब 20 घंटे के सफर में यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी।

जनकपुर पहुंचने पर ट्रेन में सवार यात्रियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ जब राम बारात लेकर मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे।

अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा। अयोध्या से शनिवार, जनकपुर से सोमवार को चलेगी ट्रेन यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इसके रास्ते में अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर स्टेशन पड़ेंगे। जयनगर से ट्रेन नेपाल में प्रवेश करेगी और जनकपुर धाम पहुंचेगी।

यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए ट्रेन शनिवार को चलेगी, जबकि अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए सोमवार को रवाना होगी। इससे बिहार के मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी के आसपास के इलाकों के लोगों को भी फायदा मिल सकता है। खासकर नेपाल से अयोध्या और यूपी-बिहार के शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक नया विकल्प होगा।

जयनगर स्टेशन पर दस्तावेजों की जांच होगी भारत से नेपाल जाने वाली यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करेगी। ऐसे में सुरक्षा और निर्धारित नियमों के तहत बिहार के जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसी प्रक्रिया के चलते ट्रेन को जयनगर स्टेशन पर लंबा ठहराव दिया गया है।

जनकपुर से अयोध्या आने के दौरान यहां एक घंटे और अयोध्या से जनकपुर जाने के दौरान दो घंटे का ठहराव होगा। यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी पहचान पत्र और दस्तावेज साथ रखने होंगे। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन चार्ट बनाए जाएंगे। इन चार्ट में यात्रियों की नागरिकता और पहचान पत्र की जानकारी होगी।

जांच के लिए ये चार्ट संबंधित अधिकारियों को भी दिए जाएंगे। 17 कोच होंगे, एसी और

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।