बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते ओडिशा के कई जिलों में हाहाकर मचा है.
लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर गंजाम जिले में बाढ़ के पानी ने दुर्लभ काले हिरणों (ब्लैकबक) को खतरे में डाल दिया है.
खबरों के अनुसार गंजाम ब्लॉक के बदमाधापुर और कैंचापुर इलाकों में ई जानवरों को तेज बहाव में बहते हुए देखा गया है.
खबरों के अनुसार ये दोनों इलाके ब्लैकबक (एक दुर्लभ मृग प्रजाति) के प्राकृतिक आवास हैं. बाढ़ का पानी बढ़ने से उनके आवास का बड़ा हिस्सा डूब गया है.
जिससे कई जानवर पानी के तेज बहाव से जूझ रहे हैं.
बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरों में काले हिरणों को बाढ़ के पानी से जूझते देखा जा सकता है.
वन्यजीव प्रेमियों ने जताई चिंता
इसे लेकर स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने गहरी चिंता जाहिर की है.
स्थानीय रेंजर सहित वन अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया, ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और जानवरों की सुरक्षा के उपाय तलाशे जा सकें
इस भीषण बाढ़ ने खेती को भी भारी नुकसान पहुंचाया है.
हजारों एकड़ में लगी धान और सब्जियों की फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
बता दें कि ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाडा और कंधमाल जिले चक्रवाती तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
गजपति में भी बुरा हाल गजपति जिले में बाढ़ के चलते 711 गांव प्रभावित हुए हैं. बचाव दलों ने 17,441 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.
सरकार ने घोषणा की है कि इन दोनों जिलों में आंगनवाड़ी केंद्र और शिक्षण संस्थान 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में गंजाम और गजपति जिलों में जितनी बारिश हुई है, वो इस इलाके में पूरे साल होने वाली बारिश के बराबर है.
गंजाम में 300 से अधिक टीमें तैनात
चक्रवात अर्नब से भारी तबाही के बाद सरकार ने बाढ़ प्रभावित गंजाम और 8 अन्य जिलों में बचाव कार्यों के लिए कई एजेंसियों की 300 से अधिक टीम
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बाढ़ के कारण ओडिशा में चक्रवाती तूफान अर्नब ने कई जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा में गंजाम जिले के बदमाधापुर और कैंचापुर में बाढ़ के पानी ने दुर्लभ काले हिरणों (ब्लैकबक) को खतरे में डाल दिया है। यह विषय प्रकृति और मानव के बीच के नाजुक संतुलन को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि प्राकृतिक आपदाएँ न केवल लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि दुर्लभ वन्यजीवों के अस्तित्व को भी जोखिम में डालती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि उन्हें सुरक्षित रहने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्ष
🎙️ जनता का संदेश का मत
बाढ़ के बीच गंजाम के काले हिरणों को खतरा, यह हमें प्रकृति की नाजुकता और मानव जिम्मेदारी की याद दिलाता है। जब प्रकृति हमसे टकराती है, तो हमें अपने कार्यों पर पुनर्विचार करना चाहिए—सुरक्षित निकासी, जल संरक्षण और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना। यह संकट हमें दिखाता है कि सहानुभूति और सामूहिक प्रयास से हम न केवल अपने घर, बल्कि प्रकृति के अनमोल जीवों को भी बचा सकते हैं।