खेल

बचने के लिए लेना पड़ रहा भारत का सहारा, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बयान वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बचने के लिए लेना पड़ रहा भारत का सहारा, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बयान वायरल

जबसे मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट के चेयरमैन बने हैं, तबसे पाकिस्तान क्रिकेट बर्बादी की ओर जा रहा है. मोहसिन नकवी पर ऐसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं.

पाक टीम अभी इंग्लैंड में है, जहां वह टेस्ट सीरीज में 0-2 से बुरी तरह पिछड़ रही है.

इस परफॉरमेंस ने पाक क्रिकेट को एक बार फिर कटघरे में ला खड़ा किया है, लेकिन नकवी ने भारत का उदाहरण देकर आलोचकों पर निशाना साधा है.

खराब प्रदर्शन के चलते PCB ने इंग्लैंड टूर के बीच में 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को वापस घर भेज दिया था.

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन आलोचनाओं में घिरा है और देश में क्रिकेट के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं.

इस सबके बावजूद मोहसिन नकवी ने अपने फैसलों का बचाव किया और व्हाइट बॉल क्रिकेट में सुधारों का उदाहरण रखा.

भारत भी तो आयरलैंड से हारा

लंदन में मीडिया से बात करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका को नामीबिया से हार मिली, भारत भी तो आयरलैंड से हारा.

क्या उसके बाद क्रिकेट का अंत हो गया?" अब ऐसे दिन या गए हैं कि मीडिया से बचने के लिए नकवी को भारत का सहारा लेना पड़ रहा है.

नकवी ने साफ किया कि पाकिस्तान टीम को जिसकी भी जरूरत होगी, उसे बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा, "यदि कोई खिलाड़ी अच्छा नहीं कर पा रहा है, तब हम क्या कर सकते है?

प्रत्येक मैच और सीरीज हमारे लिए महत्वपूर्ण है."

टेस्ट फॉर्मेट की बात आती है तो वाकई पाकिस्तान सबसे फिसड्डी टीमों में से एक बन चुकी है.

पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की आठवें नंबर की टीम है, जो कभी टॉप के 3-4 स्थानों पर हुआ करती थी. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की टेबल में पाकिस्तान सबसे आखिरी पायदान पर है.

अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार ने जले पर नामक छिड़कने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: <a title="सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/india-vs-pakistan-women-asia-cup-2026-when-and-where-to-watch-live-match-telecast-streaming-details-3184223" t

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।