बच्चों की आंखों में कैंसर के शुरुआती संकेत, भोपाल में विशेषज्ञों ने बताई पहचान की अहम जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Children Eye Cancer Symptoms: मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित एसीओआइएन एमपी स्टेट चैप्टर कॉन्फ्रेंस-2026 में देश विदेश के नेत्र विशेषज्ञों ने बच्चों की आंखों में होने वाले कैंसर और दूसरी बीमारियों के उपचार पर विचार मंथन किया। सम्मेलन में एम्स दिल्ली की नेत्र विशेषज्ञ ड़ॉ.
राधिका टंडन और हैदराबाद की डॉ.
सुभद्रा जलाली सहित अन्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चे की आंखों की रोशनी बचाने के लिए शुरुआती जांच अहम भूमिका निभाती है । खासकर समय से पहले और कम वजन में जन्मे नवजातों में रेटिना की बीमारी आरओपी अंधेपन का कारण बन सकती है। इनका समय पर स्क्रीनिंग और इलाज बेहद जरूरी है। सम्मेलन की अध्यक्षता एम्स भोपाल की नेत्र विशेषज्ञ डॉ.
भावना शर्मा ने किया। कुपोषण और विटामिन-ए की कमी से होने वाली रतौंधी व कॉर्निया की गंभीर क्षति से बचाव भी सम्मेलन का अहम विषय रहा।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal