राज्य

बच्चों को भारतीय संस्कृति और भारत के इतिहास से अवगत करवाना है मकसद: यशपाल शर्मा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बच्चों को भारतीय संस्कृति और भारत के इतिहास से अवगत करवाना है मकसद: यशपाल शर्मा

कार्यक्रम में शहर के करीब आधा दर्जन स्कूलों ने लिया हिस्सा

सितंबर 22, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन में भारत विकास परिषद की ओर से 'भारत को जानो' कार्यक्रम के तहत समूहगान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के करीब आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और देश की समृद्ध विरासत से परिचित करवाना रहा।

भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, इतिहास और देश की विविधता से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

वहीं, समूहगान प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह समूह गान प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत भाषा में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाना है। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी प्रांत स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि प्रांत स्तर से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है बल्कि एक दूसरे की संस्कृति को जानने का भी अवसर मिलता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।