खेल

इन बड़े-बड़े धुरंधरों को रिलीज करेगी CSK! देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इन बड़े-बड़े धुरंधरों को रिलीज करेगी CSK! देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 बहुत अच्छा नहीं रहा था. CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही.

हर एक टीम कोशिश करती है कि सटीक प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बना पाए, लेकिन चेन्नई पिछले सीजन ऐसा करने में नाकाम रही. अब ऑक्शन में उसके पास एक बेहतर स्क्वाड तैयार करने का मौका होगा.

मगर उससे पहले चेन्नई को कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा और रिटेंशन लिस्ट आज ही जारी होनी है.

पांच बार की चैंपियन CSK पिछले 3 सीजन से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

इस बार हेड कोच जहीर खान हैं, उनके अंडर टीम पहले की तुलना में काफी हद तक बदल सकती है.

इसलिए सीएसके मैनेजमेंट कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकता है, जिनका नाम सबको चौंका सकता है. यहां देख लीजिए चेन्नई की रिलीज और रिटेंशन लिस्ट कैसी दिख सकती है.

बताते चलें कि लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स पहले ही चेन्नई की टीम में आ चुके हैं.

CSK की संभावित रिलीज लिस्ट

इसमें सबसे पहला नाम प्रशांत वीर का हो सकता है, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

अपना पर्स खाली करने के लिए सीएसके मैनेजमेंट यह बड़ा फैसला ले सकता है और अगर चेन्नई प्रशांत वीर को दोबारा टीम में शामिल करना चाहे तो ऑक्शन में उनपर RTM कार्ड खेलकर कम रकम में खरीद सकती है.

मगर प्रशांत का फिलहाल बाहर होना तय लग रहा है, क्योंकि उनके जाने से पर्स में 14.2 करोड़ की बड़ी रकम खाली हो जाएगी.

राहुल चाहर भी इस लिस्ट में आ सकते हैं, जिनका चेन्नई पिछले सीजन इस्तेमाल ही नहीं कर पाई थी.

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो गुरजपनीत सिंह और श्रेयस गोपाल पर भी गाज गिर सकती है.

वहीं विदेशियों में मैथ्यू शॉर्ट, जैक फाउल्ककेस और डियान फोरेस्टर भी बाहर हो सकते हैं, जो पिछले सीजन जैमी ओवरटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे.

संभावित रिलीज लिस्ट: प्रशांत वीर, जैक फाउल्केस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, डियान फोरेस्टर, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन

CSK की संभावित रिटेंशन ल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL 2026 के लिए अपनी टीम को पुनर्गठित करने हेतु कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने जा रही है और रिटेंशन लिस्ट जल्द ही घोषित होगी। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि CSK ने पिछले सीजन में आठवें स्थान पर समाप्त किया, जिससे टीम के प्रशंसकों और निवेशकों के बीच निराशा बढ़ी है। टीम को बेहतर स्क्वाड बनाने के लिए खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेंशन का निर्णय रणनीतिक रूप से लेना आवश्यक है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों के नए

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।