अपराध

बाड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, भैरव मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, भैरव मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी

कोटपाड़ा सुनार गली स्थित भैरव मंदिर में अज्ञात चोर दानपेटी तोड़कर नकदी ले गए। पिछले 15 दिनों में कई चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

धौलपुर-बाड़ी: धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड मुख्यालय में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ताजा मामला कोटपाड़ा सुनार गली स्थित भैरव मंदिर का है, जहां अज्ञात चोर मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों में चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

बाइट 1 राज कुमार, पार्षद वार्ड 21

बाइट 2 महिला श्रद्धालु

पीटीसी-धर्मेन्द्र बिधौलिया

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।