व्यापार

बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अक्टूबर से दूध की कीमत में इजाफा होने जा रहा है. इंदौर दूध विक्रेता संघ ने दूध की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है.

अब डेयरी और दुकानों पर दूध 65 रुपए के बजाय 68 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.

वहीं अगर आप दूध अपने घर पर मंगाते हैं तो उसके लिए एक रुपया ज्यादा खर्च करना होगा. यानी घर पर डिलीवर होने वाला दूध 69 रुपए का मिलेगा.

ये कीमतें 1 अक्टूबर यानी कल से लागू होने जा रही हैं. जिसके बाद आम आदमी की जेब पर काफी बोझ बढ़ जाएगा.

अब रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला दूध भी महंगा होगा तो हर रोज के किचन का खर्च बढ़ेगा.

किसानों को भी मिलेगा ज्यादा पैसा

दूध की नई कीमतें बढ़ने के बाद दूध उत्पादक किसानों को भी पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा मिलेगा.

किसानों को प्रति फैट 33 पैसे ज्यादा मिलेंगे. दूध की कीमत उसकी फैट की मात्रा के आधार पर तय की जाती है. नई दरें 5.5 से 6 फैट वाले दूध के आधार पर तय की गई हैं.

होम डिलीवरी के लिए देना होगा 1 रुपये ज्यादा

कई लोग दूध सीधे अपने घर पर मंगवाते हैं, उनके लिए दूध की कीमतें एक रुपये और ज्यादा होने वाली है.

क्योंकि जो कंज्यूमर घर पर होम डिलीवरी मंगवाएंगे उन्हें एक रुपये ज्यादा डिलीवरी चार्ज के रूप में देना होगा. इसका मतलब है कि 68 रुपये का दूध ऐसे ग्राहकों को 69 रुपये का पड़ने वाला है.

अन्य राज्यों में भी बढ़ेंगे दाम?

फिलहाल केवल इंदौर में दूध के दाम बढ़ने की खबर सामने आई है, लेकिन हो सकता है क कल यानी 1 अक्टूबर से अन्य राज्यों में भी दूध के दाम बढ़ जाएं.

क्योंकि 1 अक्टूबर से कई और चीजों के दामों में बदलाव किया जा रहा है.

1 अक्टूबर से बढ़ रही महंगाई

बता दें कि 1 अक्टूबर से देशभर में इलेक्ट्रॉनिक उपकणों के दाम बढ़ने जा रहे हैं.

तो हीं होम अप्लायंस के दामों में भी 5 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा होने जा रहा है.

दीपावली के मौके पर टीवी, फ्रिज, एसी आदि चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ने वाले हैं.

<p style="text-align:

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के तहत, इंदौर के दूध विक्रेता संघ ने 1 अक्टूबर से प्रति लीटर 3 रुपये का इजाफा किया है, जिससे घरेलू दूध 65 रुपये से 68 रुपये और घर पर डिलीवरी वाला दूध 69 रुपये हो जाएगा। यह विषय ग्रामीण और शहरी दोनों उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दूध एक प्रमुख पोषण स्रोत है। कीमतों में यह बदलाव उपभोक्ताओं की मासिक ख़र्च पर असर डालेगा, खासकर निम्न आय वर्ग पर। इसके अलावा, डेयरी किसानों को उत्पादन लागत में वृद्धि के बावजूद लाभ मिलने की संभावना है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।