राज्य

बादल छाने से रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा:कानपुर में कई मौसम सिस्टम सक्रिय, आज बादल छा सकते हैं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बादल छाने से रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा:कानपुर में कई मौसम सिस्टम सक्रिय, आज बादल छा सकते हैं

कानपुर में नवंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दो दिन से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते दो दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री से बढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान भी 30 डिग्री के पार बना हुआ है। रविवार को सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी।

धुंध भी रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के चलते पारा चढ़ेगा। मौसम में इस बदलाव के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

कई मौसम सिस्टम एक्टिव मौसम विशेषज्ञ डॉ.

एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आईएमडी के अनुसार इस समय बंगाल की खाड़ी में वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 16 नवंबर की शाम तक साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदल सकता है। इन मौसमी परिस्थितियों का असर कानपुर के मौसम पर भी पड़ रहा है।

बादलों की आवाजाही के कारण रात में पृथ्वी से निकलने वाली गर्मी बादलों के बीच रुक जाती है, जिससे रात का तापमान बढ़ जाता है। फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता। हवाएं बदल रहीं दिशा उन्होंने बताया कि जब तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं कानपुर से होते हुए बिहार और बंगाल तक निरंतरता नहीं बनातीं, तब तक दिन में सर्दी का असर तेज नहीं होगा।

फिलहाल हवाओं की दिशा लगातार बदल रही है। कभी दक्षिण-पश्चिमी, कभी पश्चिमी तो कभी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से दिन का तापमान गिरने के बजाय बढ़ रहा है। 30 अक्टूबर से 12-13 नवंबर तक रात का तापमान स्थिर रहने या गिरने का सिलसिला बना हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मौजूदा मौसम रबी की फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल है। किसान खेतों में पलेवा और जुताई कर बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। किसानों को अपने क्षेत्र के मौसम, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध बीजों के अनुसार फसलों की किस्मों का चयन करना चाहिए।

शनिवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। सुबह और शाम हल्की ठंड रही, जबकि दोपहर में तेज धूप खिली।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कानपुर में हाल ही में बादलों के छाने से रात का पारा 2 डिग्री बढ़ गया है, जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। यह घटना सर्दी की रफ्तार में गिरावट और मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण हो रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि मौसम में अचानक बदलाव हो सकते हैं, जिससे किसानों, यात्रियों और आम जनता को अपने कार्यक्रमों में समायोजन करना पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि रात में गर्मी की अनुभूति बढ़ेगी, धुंध और हल्की ठंड की संभावना के साथ, जिससे कपड़ों और स्वास्थ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।