खेल

बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता था. यह टीम के लिए लगातार दूसरी ट्रॉफी थी. पिछले सीजन की शुरुआत से ठीक पहले फ्रेंचाइजी के बिकने की खबर आई थी.

आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी. मालिकाना हक बदलने के बाद टीम के नाम में बदलाव को लेकर चर्चा तेज थी.

अब आरसीबी के चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक, आर्यमान ने साफ कर दिया कि मालिकाना हक बदलने से टीम के नाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा.

फ्रेंचाइजी ने चेयरमैन ने कहा कि यह बड़ा ब्रांड है और हमें नाम पसंद है.

यह पहला मौका नहीं है कि जब टीम का नाम बदलने पर बात की गई है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की पुष्टि की जा चुकी है.

इससे फैंस को बड़ी राहत मिली होगी कि उनकी पसंदीदा टीम के नाम में किसी भी तरह की कोई तब्दीली नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त

पिछले 2 सीजन में आरसीबी ने जीते लगातार खिताब

2008 से शुरू हुए आईपीएल में 2024 तक बेंगलुरु का हाल काफी खराब रहा. टीम ने इस दौरान कोई खिताब नहीं जीता.

लेकिन गौर करने वाली बात यह रही है कि कोई भी ट्रॉफी नहीं जीतने के बाद भी टीम की फैन-फॉलोइंग में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली. यह टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत बनी रही.

इस दौरान विराट कोहली से लेकर कई दिग्गजों ने टीम की कप्तानी की.

फिर आया 2025 का साल, भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई. टीम ने इस साल पहला खिताब जीता और 18 साल के

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।