विदेश

नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.

सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने है. 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में BRICS समिट भी होनी है.

इसको मद्दे नजर रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को 13 सितंबर को होने वाले पहले मैच की तारीख में बदलाव का निवेदन किया था.

अब इस पर डीडीसीए ने गुरुवार (10 सितंबर) को फाइनल अपडेट जारी कर बताया कि तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा.

दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने मैच को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर लिखा, "भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगा."

India Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.

Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.

No postponement.🏏🇮🇳🇦🇫

DDCA (@delhi_cricket) September 10, 2026

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखा था लेटर

बता दें कि दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को मैच की तारीख में बदलाव के निवेदन को लेकर एक पत्र लिखा था.

इसमें BRICS समिट का जिक्र किया गया था, जिसके चलते व्यवस्थाएं ठीक तरह से नहीं होने का हवाला दिया गया था.

अब DDCA ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मीटिंग के बाद तमाम इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है.

दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में आगे लिखा, "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग के बाद, DDCA को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है."

यह भी पढ़ें: <a title="PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।