बाड़मेर में डोडा तस्करों की पुलिस पर फायरिंग, कांस्टेबल घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाड़मेर में डोडा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें डीएसटी कांस्टेबल हरलाल घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी दो गाड़ियों में फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर अभियान शुरू किया है।
बाड़मेर, 12 नवम्बर। जिले में गुरुवार शाम डोडा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान डीएसटी कांस्टेबल हरलाल गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल के उपचार की जानकारी लेने के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, टीम डोडा तस्कर अशोक लेघा को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनका मुकाबला किया, लेकिन आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
इस दौरान कांस्टेबल शेम्भूराम ने बहादुरी दिखाते हुए तस्करों का मुकाबला किया। वहीं, गोली लगने से घायल कांस्टेबल हरलाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले में नाकाबंदी करवाई है। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई हैं।
बाइट -पदमाराम, थानाधिकारी रीको
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बाड़मेर में डोडा तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की घटना एक गंभीर कानून व्यवस्था के संकट को दर्शाती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि तस्करी नेटवर्क अब भी सक्रिय है और पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिरोध करने के लिये सशस्त्र है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा पर खतरा बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर दो पहलुओं में हो सकता है: पहला, ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा की भावना कमजोर हो सकती है, जिससे लोगों को अपने घरों और व्यापारिक गतिविधियों में सतर्क रहने की आवश्यकता महसूस होगी; दूसरा, तस्करी के खिल
🎙️ जनता का संदेश का मत
बाड़मेर की घटना से यह स्पष्ट होता है कि अपराध का सामना कानूनी मार्गों से ही करना चाहिए। तस्करों की फायरिंग से न केवल पुलिस बल कमजोर हुआ, बल्कि समाज में भय भी बढ़ा। हमें शांतिपूर्ण संवाद, कानून के प्रति सम्मान और साक्ष्य आधारित जांच को बढ़ावा देना चाहिए। पीड़ित अधिकारी के प्रति सहानुभूति रखते हुए, समाज को एकजुट होकर अपराध के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए।