व्यापार

बाड़मेर नगर परिषद में रिकॉर्ड 81.57% मतदान:2019 से 4% बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, वार्ड 43 में सबसे ज्यादा 94.73 प्रतिशत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाड़मेर नगर परिषद में रिकॉर्ड 81.57% मतदान:2019 से 4% बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, वार्ड 43 में सबसे ज्यादा 94.73 प्रतिशत

बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में वोटरों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए कुल 81.57 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ। साल 2019 निकाय चुनाव में 77.57 फीसदी मतदान हुआ था। उससे इस बार 4 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी है। हॉट और चर्चा में रहने वाली सीट पर 7-9 फीसदी मतदान बढ़ा है। वहीं बड़े व्यापारी वाली सीट 15 में वोटिंग प्रतिशत घटा है।

बाड़मेर में 63078 वोटरों में से 53453 (81.57%) वोटर्स ने वोटिंग की। इसमें 26545 (82.14%) पुरूषों ने और 24907 (80.97%) महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व के हिस्सेदार बनें। वोटिंग बढ़ोतरी चुनावी इतिहास में अब तक की सर्वाधिक है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य शहरी निकायों की तुलना में भी काफी ज्यादा है।

55 वार्डों में 51,454 वोटर्स ने वोटिंग की नगर परिषद के 55 वार्डों में कुल 63,078 मतदाता थे। इनमें से 51,454 वोटर्स ने वोटिंग की। कुल मतदान प्रतिशत 81.57 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड संख्या 43 के बूथ नंबर 49 पर 94.73 फीसदी हुई। वहीं सबसे कम मतदान वार्ड संख्या 11 के बूथ नंबर 13 पर 69.87 फीसदी रहा।

हॉट सीट पर वोटिंग बढ़ी बाड़मेर नगर परिषद की वार्ड संख्या 13 सीट चर्चा में रही है। यहां पर दोनों जैन और व्यापारी आमने-सामने होने से साख दांव पर लगी हुई है। इस वजह से साल 2019 से वोटिंग प्रतिशत करीब 9 बढ़ा है। पिछली बार 70.94 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार बढ़कर 79.47 प्रतिशत हुई है। वहीं पूर्व सभापति के वार्ड 19 में भी बंपर वोटिंग हुई है।

पिछले चुनाव में 86.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार बढ़कर 94.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कई ऐसे वार्ड है जहां पिछले चुनाव से वोटिंग प्रतिशत घटा है। प्रवासी फ्लाइट और वोल्वो बसों से पहुंचे बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में इस बार 81.57 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि चुनाव में प्रत्याशियों की मेहनत और रणनीति को भी दिखाता है।

कांटे के मुकाबले और कम वोटों के अंतर की संभावना को देखते हुए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। इस चुनाव में प्रत्याशियों ने सिर्फ प्रचार पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि बाड़मेर के प्रवासियों को मतदान के लिए वापस लाने की रणनीति भी अपनाई। सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु में कपड़ा मिलों, होटलों और कारोबार से जुड़े बाड़मेर के प्रवासियों को मतदान के लिए बुलाया गया।

इससे जुड़ी खबर पढ़े...

बाड़मेर नगर परिषद में 81.57% हुई वोटिंग:बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर विवाद; 100 साल की महिला एंबुलेंस से वोट देने पहुंचीं बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान देर फाइनल वोटिंग 81.57 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई। सुबह 10 बजे तक 22.67% और दोपहर 1 बजे तक 49.87% मतदान हुआ था। यहां 1 से 3 बजे के बीच 16.03 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। जबकि दोपहर 3 बजे तक 65.90% मतदान दर्ज हुआ। नगर परिषद के 55 वार्डों में 63,078 मतदाता हैं और 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे। (पढ़े पूरी खबर)

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।