राज्य

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन

भगवान बदरीविशाल के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

17 नवम्बर 2026, चमोली: भगवान बदरीविशाल के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही प्रदेश में चारों धामों की इस वर्ष की ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया है। अब श्रद्धालु शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था और सेना के बैंड की धुनों के बीच धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

धाम के कपाट बंद होने के बाद आज भगवान उद्धव और कुबेर की उत्सव डोलियां शीतकालीन पूजा के लिए पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गई हैं, जबकि आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और भगवान गरुड़ की प्रतिमा ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी।

गौरतलब है, कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष बदरीनाथ धाम में 23 लाख 49 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, चारों धामों में 65 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से चारधाम यात्रा का समापन हुआ। यह विषय धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मौसमीय बंद के बारे में है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वर्ष की ग्रीष्मकालीन यात्रा का अंत दर्शाती है, जिससे भक्तों को शीतकाल में प्रवास की योजना बनानी पड़ेगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि पर्यटन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियाँ कम होंगी, स्थानीय व्यापारियों को आय में कमी महसूस होगी, और भक्तों को धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये वैकल्पिक मार्ग खोजने होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।