खेल

बड़वानी में 11 से 19 अक्टूबर तक ओपन गरबा-रास:गुजरात के गायक-वादक और खंडवा-रतलाम के कलाकार देंगे प्रस्तुति; एंट्री फ्री रहेगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बड़वानी में 11 से 19 अक्टूबर तक ओपन गरबा-रास:गुजरात के गायक-वादक और खंडवा-रतलाम के कलाकार देंगे प्रस्तुति; एंट्री फ्री रहेगी

बड़वानी में नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में गरबा आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां गरबा रास समिति इस वर्ष भी 9 दिवसीय ओपन गरबा रास का आयोजन करेगी। आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक अयोध्या धाम फुटबॉल ग्राउंड पर होगा। इसे लेकर गुरुवार रात राजघाट रोड स्थित वैष्णवी एमिनेंट स्कूल में समिति की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

2014 से लगातार हो रहा आयोजन समिति के कपिल यादव, दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि मां गरबा रास का आयोजन वर्ष 2014 से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी नवरात्रि के नौ दिनों तक शहरवासी निशुल्क ओपन गरबा में शामिल हो सकेंगे। आयोजन स्थल पर विशेष पंडाल तैयार किया जाएगा। निमाड़ी और गुजराती गरबा रहेंगे आकर्षण आयोजन में निमाड़ी, गुजराती सहित विभिन्न पारंपरिक गरबा और नृत्य प्रस्तुतियां होंगी।

गुजरात से गायक और वादक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा खंडवा और रतलाम के कलाकार भी गरबा रास में शामिल होंगे। पहले दिन से ही विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं। फ्रिज से लेकर एलईडी टीवी तक उपहार आयोजन में आने वाले अतिथियों के लिए अलग बैठक व्यवस्था की जाएगी। नवरात्रि के विशेष दिनों में दर्शकों और गरबा प्रेमियों के लिए आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं।

इनमें फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी और वाटर कूलर सहित अन्य उपहार शामिल हैं। समिति के अनुसार आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। म्यूजिक, साउंड सिस्टम सहित अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मयंक शर्मा (मय्यू) संभालेंगे। समिति ने शहरवासियों से नौ दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

समिति में ये पदाधिकारी आयोजन समिति में अध्यक्ष सकूं भाई दरबार, उपाध्यक्ष रमेश भाई मुकाती, सचिव कपिल यादव, कोषाध्यक्ष अमित यादव और मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।