बड़वानी जिले के सेंधवा में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेंधवा में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान, पौधारोपण भी किया
जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बड़वानी जिले के सेंधवा में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुराना एबी रोड स्थित त्रिपथ चौराहे से मुक्तिधाम तक चले अभियान में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य और नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। अभियान के दौरान सड़क की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया।
बाइट — अंतर सिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग