राज्य

बड़वानी में मां बड़ी बिजासन का भव्य दरबार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बड़वानी में मां बड़ी बिजासन का भव्य दरबार

शारदीय नवरात्रि पर मां बड़ी बिजासन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बड़वानी में मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित इस मंदिर के गर्भगृह को करीब 90 किलो चांदी से सजाया गया है। लगभग 400 वर्गफीट क्षेत्र में चांदी की परत पर ॐ, त्रिशूल, स्वस्तिक और अन्य पवित्र प्रतीकों की नक्काशी की गई है।

छह महीने में 14 कारीगरों ने यह काम पूरा किया। मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ होगा। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी हवन और 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति, कन्या पूजन तथा भंडारा आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। निगरानी के लिए 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

---------------- बाइट: रोहित शुक्ला ,पंडित बड़ी बिजासन माता मंदिर

बाइट: मोहन जोशी ,सदस्य, बड़ी बिजासन मंदिर समिति

--------------

बड़वानी में मां बड़ी बिजासन का भव्य दरबार

90 किलो चांदी से सजा मंदिर का गर्भगृह सनातन प्रतीकों की नक्काशी बनी श्रद्धालुओं का आकर्षण

नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का होगा आयोजन 70 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।