बड़वानी के मां बड़ी बिजासन माता मंदिर पर आस्था का सैलाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध माँ बड़ी बिजासन माता मंदिर पर शारदीय नवरात्री के महानवमी पर लगभग डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने अभी तक माँ बड़ी बिजासन के दर्शन किए। दर्शन के लिए मंदिर समिति द्वारा विभिन्न इंतज़ाम किए गए हैं। माँ के दर्शन करने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न जगहों से श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुँचते हैं।
नवरात्री में नौ दिन में लगभग 9 से 10 लाख लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। अष्टमी पर एक लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किया है वहीं महानवमी पर अभी तक डेढ़ लाख से अधिक लोग माँ के दर्शन करने पहुँच चुके हैं। मंदिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि पर माता के गर्भगृह को 90 किलो चांदी से सजाया गया है वही माता का करोड़ो रुपये के स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया गया है।
विशेष रूप से मुम्बई से बुलाये गए आकर्षक फूलों से सजाया गया। भक्त अलसुबह से ही कतारों में ळजक्त माता के दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही हैं।
--------- बड़वानी के मां बड़ी बिजासन माता मंदिर पर आस्था का सैलाब
शारदीय नवरात्रि महानवमी पर हजारो भक्त पहुँचे दर्शन करने
बड़ी बिजासन माता मंदिर पर लगा भक्तों का तांता
माँ बड़ी बिजासन का स्वर्ण आभूषणों से किया गया श्रृंगार
माता के गर्भगृह को 90 किलो चांदी से सजाया गया है।
अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्त कर चुके दर्शन