अपराध

बड़वानी में सीएम मोहन यादव ने विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की, विकास कार्यों की भी दी सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बड़वानी में सीएम मोहन यादव ने विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की, विकास कार्यों की भी दी सौगात

गायत्रीधाम में गौपूजन और विद्यार्थियों से संवाद, अजगरिया में नशामुक्ति अभियान में शामिल होकर नशे से दूर रहने की अपील की।

बड़वानी, अक्टूबर 26: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बड़वानी जिले के दौरे पर पहुंचे। सेंधवा के समीप जामली स्थित गायत्रीधाम में उन्होंने गौपूजन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने संवाद में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को दस-दस हजार रुपये और मलखंभ दल को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक खानपान की सराहना भी की। देर रात वरला तहसील के अजगरिया में शिवपंथ सत्संग और नशामुक्ति महाअभियान में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने खुपसदेव लोक, छात्रावास निर्माण और पुलिस चौकी स्थापित करने सहित कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।

-------

बाइट — डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।