बदायूं में बाढ़ पीड़ित 160 परिवारों को राहत सामग्री बांटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बदायूं के दातागंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव कटकौरा (अकट) में राहत अभियान चलाया गया। बाढ़ के पानी से घिरे 160 पीड़ित परिवारों को राशन और सूखा राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने एसडीएम विनोद कुमार सिंह के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।