राज्य

बदायूँ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण सम्पन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बदायूँ में  जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए  फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा इसे चार्ज स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना सभी संबंधित कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स से अपेक्षा की कि वे चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं जानकारीपरक प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि जनगणना संबंधी प्रक्रियाओं एवं प्रश्नों की स्पष्ट समझ विकसित हो सके तथा जनगणना कार्य का सुचारु एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।प्रशिक्षण के समापन के साथ ही फील्ड ट्रेनर्स को चार्ज स्तर पर आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने तथा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बदायूँ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना की सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रशिक्षित ट्रेनर्स स्वयं-गणना में जनता को मार्गदर्शन देंगे। इस कदम से स्वयं-गणना की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे डेटा की विश्वसनीयता सुधरेगी और संसाधनों का उचित वितरण संभव होगा। आम जनता को अपने निवासियों की सही जानकारी देने का अवसर मिलेगा, जिससे सरकारी योजनाओं की पहुँच और प्रभावशीलता में सुधार होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।