राज्य

बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वगणना के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बदायूं में  मुख्य विकास अधिकारी ने  स्वगणना के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

बदायूं में जनगणना-2027 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने सिविल लाइन स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण किस तरह दर्ज करना है।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से खुद स्वगणना करने के साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।प्रशिक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से स्वगणना से जुड़े सवाल पूछे। सही जवाब देने पर कक्षा छह के छात्र संभव, सत्यम और छात्रा आयुषि को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं।

यहां उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनगणना की प्रक्रिया और प्रगणक के कार्यों की जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, ताकि जनगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की ।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को 2027 की जनगणना के लिए स्वगणना की प्रक्रिया समझाई। यह विषय है कि कैसे ऑनलाइन माध्यम से अपने और परिवार के विवरण को सही ढंग से दर्ज किया जाए। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि जनगणना से सरकारी योजनाओं का वितरण और संसाधन आवंटन तय होता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि सही जानकारी देने से योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सकेगा, और भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे के विकास में बेहतर नि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।