मनोरंजन

बदायूं में विवाहिता की मौत का खुलासा:पति की टेबलेट वाली कहानी निकली झूठी; पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बदायूं में विवाहिता की मौत का खुलासा:पति की टेबलेट वाली कहानी निकली झूठी; पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पति जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि टेबलेट को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि, देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामला गांव गूरा बरेला का है। यहां जितेंद्र की पत्नी रोशनी की मंगलवार रात मौत हो गई थी। बुधवार सुबह मायके वाले ससुराल पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वह और रोशनी छत पर टेबलेट चला रहे थे। वह टेबलेट लेकर नीचे कमरे में आ गया, जबकि रोशनी उस पर फिल्म देखने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। करीब 10 मिनट बाद जब वह ऊपर पहुंचा तो रोशनी फंदे पर लटकी मिली। शव लेकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने मृत बताया जितेंद्र के मुताबिक, रोशनी को फंदे से उतारकर कार से उसावां के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उसे अलापुर कस्बे के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रात करीब एक बजे शव लेकर घर लौट आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी मायके वालों के हंगामे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर रात रिपोर्ट आने पर पता चला कि रोशनी की मौत फांसी लगाने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने पति से दोबारा पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोशनी की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। दूसरे युवक से बात करने का भी जिक्र पूछताछ में जितेंद्र ने यह भी बताया कि रोशनी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थी। उसने दावा किया कि कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानी।

जितेंद्र के मुताबिक, टेबलेट छीनने के बाद रोशनी ने फांसी लगा ली थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस इस बयान की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जितेंद्र से पूछताछ जारी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।