बाढ़ पीड़ितों की मदद को मंत्री लखेंद्र पासवानत्री ने दिया एक माह का वेतन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
बाढ़ पीड़ितों की मदद को मंत्री लखेंद्र पासवानत्री ने दिया एक माह का वेतन
मंत्री लखेंद्र पासवान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया और लोगों से भी सहयोग की अपील की।
01 अक्टूबर , पटना (पटना, बिहार) : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता और राहत कार्यों में सहयोग के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन योगदान किया है। मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर इस संबंध में अपना योगदान सौंपा।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लखेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा और संकट की परिस्थितियों में प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आम लोगों से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग करने की अपील की, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं सहायता कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने आपदा और विपरीत परिस्थितियों में हमेशा एक-दूसरे का सहयोग किया है। सामूहिक सहभागिता और संवेदनशीलता के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की जा सकती है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों का जीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों को लेकर लगातार सजग है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
फोटो
Caption : मंत्री लखेंद्र पासवान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया और लोगों से भी सहयोग की अपील की।