बाढ़ प्रभावित शोहास गांव पहुंचे सांसद गणेश सिंह, छतों पर शरण लिए परिवारों से जाना हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सतना। शोहास गांव में बाढ़ के कारण कई परिवारों के फंसे होने की सूचना पर सतना सांसद गणेश सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। गांव में दो केवट परिवार—राजकरण केवट और राजकुमार केवट—के अलावा एक दहिया परिवार भी बाढ़ की चपेट में बताया गया है। जान बचाने के लिए प्रभावित परिवारों ने अपने घरों की छतों पर शरण ले रखी है।
स्थिति की जानकारी मिलने के बाद सांसद गणेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी लगातार संपर्क बनाए रखते हुए प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ में फंसे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित निकासी को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रभावित परिवार को तत्काल राहत से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने प्रशासन को मौके पर आवश्यक संसाधन जुटाकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
सांसद के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां भी लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है, वहां प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।