राज्य

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 28 सितंबर 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील क्षेत्र में महानदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में ग्रामीणों से मुलाकात करने के साथ ही स्वयं नाव में सवार होकर जलमग्न गांवों तक पहुंचकर हालात का जमीनी जायजा लिया। श्री चौधरी ने प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सबसे पहले सरिया स्थित कन्या शाला में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बाढ़ के कारण अपने घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे ग्रामीणों के बीच जाकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने माताओं-बहनों, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना और रहने, भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।