अपराध

बहन से लव मैरिज से गुस्सा होकर जीजा की हत्या,VIDEO:2 भाइयों ने 37 सेकेंड में 83 बार चाकू मारे, आंखें भी फोड़ी; बहाने से बुलाया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बहन से लव मैरिज से गुस्सा होकर जीजा की हत्या,VIDEO:2 भाइयों ने 37 सेकेंड में 83 बार चाकू मारे, आंखें भी फोड़ी; बहाने से बुलाया था

तरनतारन में 2 सालों ने चाकुओं से गोदकर जीजा की हत्या कर दी। दोनों सालों ने उसे बस अड्डे के बाहर रोककर चाकू से 37 सेकेंड तक 83 वार किए। इस दौरान उसकी आंखें तक फोड़ दी गईं। मौके पर खून बिखर गया। घटना के बाद एक आरोपी को राहगीरों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों आरोपी लगातार चाकू से वार करते रहे और पास खड़े लोग पूरी घटना देखते रहे।

चाकू से हमले का 37 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक महीने पहले दोनों ने भागकर शादी की थी। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… मामा बोला- पहले धमकियां मिल रही थीं

जग्गा के मामा जज सिंह ने आरोप लगाया कि उसे पहले से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने ससुर बलवंत सिंह, सास कुलविंदर कौर और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस ने जशनप्रीत कौर को भी हिरासत में लिया है और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मां बोली- डरावने सपने आते थे

बेटे की मौत की खबर सुनकर पहुंची मां लवप्रीत कौर ने रोते हुए कहा कि उसे पहले से डरावने सपने आते थे और आखिरकार उसका डर सच हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जशनप्रीत ने उनके बेटे को जाल में फंसाकर अपने भाइयों से उसकी हत्या करवाई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दहकती घटना से यह सिखना चाहिए कि गुस्सा और बदला कभी समाधान नहीं देता। परिवारिक मतभेदों को संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग से सुलझाया जाना चाहिए। हिंसा से केवल पीड़ा और अपराध का चक्र बढ़ता है। समाज को चाहिए कि वह सहिष्णुता, सहानुभूति और संघर्ष समाधान की शिक्षा को बढ़ावा दे, ताकि ऐसी त्रासदियाँ न दोहरें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।