बहराइच से वाराणसी तक चालाई गयी विशेष ट्रेन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी विशेष ट्रेन को भी रवाना किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए रेल खंड और ट्रेन शुरू होने से बॉर्डर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।