बाहुबली अनंत सिंह हुए बागी, क्या नीतीश पार्टी से निकालेंगे:विधायकी पर भी संकट, बेटे का क्या होगा; 6 सवालों में समझिए पूरी कहानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बगावत JDU सुप्रीमो नीतीश कुमार के दरबार तक पहुंच गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने साफ शब्दों में कहा, 'इस मामले पर जल्द शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।' इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अनंत सिंह पर कड़ी कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं। क्या बाहुबली विधायक पार्टी से निकाले जाएंगे, विधायकी जाएगी, कार्रवाई के डर से बगावत छोड़ेंगे, समझेंगे; बूझे की नाही में…। सवाल-1ः अनंत सिंह की बगावत का पूरा मामला क्या है?
जवाबः पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 3 बार के विधान पार्षद नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट के अंदर 3 जिलों पटना, नालंदा और नवादा की 26 विधानसभा सीटें आती हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार का खुला विरोध किया है। वे लगातार जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ घूम रहे हैं और उनके लिए वोट मांग रहे हैं।
28 सितंबर को अनुज सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अनंत सिंह ने कहा, 'हमको उससे कोई मतलब नहीं है कि कौन लड़ रहा है। हम पूरी तरह से अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। उनके लिए वोट मांगने पूरे इलाके में जाएंगे।' अनंत सिंह ने आगे कहा, 'आज तक हम हारे नहीं हैं। अनुज सिंह चुनाव भी जीत जाएंगे।
मेरे लिए जनता ही भगवान है। वह हमें वोट देगी।' 7 सितंबर की बैठक में नहीं बनी थी बात अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान 3 सितंबर को ही कर दिया था। इसके बाद बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह और नीरज कुमार में सुलह कराने के लिए 7 सितंबर को बैठक की। लेकिन बात नहीं बनी। सवाल-2ः क्या JDU अनंत सिंह पर कार्रवाई करेगी?
जवाबः 50-50 चॉंसेज है। चूंकि यह पूरा मामला पार्टी के अंदर से ज्यादा अनंत सिंह और नीरज कुमार की निजी लड़ाई का है। अनंत सिंह ने साफ कहा है, ‘यह चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़ा जा रहा है। मैं पार्टी नहीं, नीरज के खिलाफ हूं। नीरज ने चुनाव में हमारी मदद नहीं की है तो हम भी नहीं करेंगे।’ पार्टी भी अंदरखाने मानती है कि यह पार्टी के अंदर की नहीं, दो नेताओं की आपसी लड़ाई है।
तब ही अभी तक पार्टी कार्रवाई करने के मूड में नहीं दिख रही है। पार्टी के बड़े नेता बहुत संभलकर बोल रहे हैं। इसकी तस्दीक 29 सितंबर के पार्टी के बड़े नेताओं के बयान से भी हो रही है। जैसे… सवाल-3: पार्टी अनंत सिंह पर ज्यादा से ज्यादा क्या कार्र
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar