'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना को लेकर पीएमओ ने मुआवजे का ऐलान किया है.
पीएमओ ने रविवार (18 अक्टूबर) को पीएम मोदी के हवाले से लिखा, "मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ.
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हू." प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
इसके अलावा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे.
Distressed to learn about the loss of lives due to a mishap in Gwalior, Madhya Pradesh.
My condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
PMO India (@PMOIndia) October 18, 2026
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है.
मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."
ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचा
📡 स्रोत: ABP Live