बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ठंड की शुरुआत होने लगी है और अब सुबह और शाम के समय तो खासतौर पर ज्यादा ठंड का अहसास होने लगा है.
ऐसे में अगर आप सर्दियों में सुबह के समय ऑफिस या फिर कहीं दूसरे काम के लिए बाइक या स्कूटी से जाते हैं तो जाहिर सी बात है कि ठंडी-ठंडी हवा सीधे आपके चेहरे, कान और गर्दन पर लगती होगी.
कई बार तो हेलमेट पहनने के बाद भी ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलती है.
ऐसे में आपके लिए विंटर राइडिंग मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे पहनने के बाद आपके चेहरे, कान और गर्दन पर ठंडी हवा नहीं लगेगी. ये मास्क ठंडी हवा लगने से बचाता है.
क्या खासियत है?
अगर बात करें विंटर राइडिंग मास्क के बारे में तो इस मास्क को खासतौर पर सर्दी के मौसम में बाइक-स्कूटी चलाने वालों के लिए ही तैयार किया जाता है.
इन मास्क के अंदर एक सॉफ्ट फ्लीस या थर्मल कपड़े की परत होती है, जिसकी मदद से कान,गर्दन और गाल को ढककर ठंडी हवा से बचाया जाता है.
वहीं कुछ मास्क तो ऐसे भी होते हैं, जिनके बाहर की तरफ ऐसी परत लगी होती है जिसकी मदद से हवा सीधे चेहते तक नहीं पहुंच पाती है.
कुछ खास फीचर्स का ध्यान रखें
मार्केट में आपको तरह-तरह के मास्त देखने को मिलेंगे, लेकिन इन्हें खरीदने से पहले आपको कुछ खास फीसर्च पर ध्यान देना चाहिए जैसे...
सॉफ्ट थर्मल लाइनिंग हो, जिसकी मदद से मुलायम परत चेहरे और गर्दन को गर्म रख सकें.
साथ ही विंड-रेसिस्टेंट बाहरी परत तेज ठंडी हवा को रोकता है.
इसके अलावा सबसे जरूरी नाक के आसपास वेंटिलेशन होल्स, जिसकी मदद से सांस लेने में दिक्कत न आए.
वहीं कुछ डिजाइन तो चश्मे या हेलमेट के वाइजर पर भाप जमने की दिक्कत कम करने के लिए होते हैं.
साथ ही कुछ मास्क में तो आई शील्ड का विकल्प मिलता है. इसकी मदद से आंखों में धूल नहीं जा पाती है.
कीमत कितनी है और कहां मिले
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar