'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं.
शादी के 10 साल बाद मई 2026 में जुड़वां बेटों के माता-पिता बने इस कपल ने बच्चों के जन्म के करीब चार महीने बाद काम पर वापसी की है.
हाल ही में दोनों ने एक इंटरव्यू में काम और परिवार के बीच तालमेल बनाने से लेकर दिव्यांका की रिकवरी तक पर खुलकर बात की.
दिव्यांका ने बताया कि डिलीवरी के बाद उन्हें कमर में तेज दर्द की परेशानी हुई, जिसके चलते उन्हें फिजियोथेरेपी और एक्वा थेरेपी का सहारा लेना पड़ा.
चलिए जानते हैं दिव्यांका और विवेक ने क्या कहा.
'डिलीवरी के बाद पहले जैसा होना आसान नहीं'
टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि 'पति पत्नी और पंगा 2' से कमबैक करने के लिए विवेक ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया था.
विवेक चाहते थे कि वो डिलीवरी के बाद दोबारा काम शुरू करें, लेकिन अब दिव्यांका को एहसास हुआ है कि मां बनने के बाद पहले जैसी जिंदगी में लौटना इतना आसान नहीं होता.
दिव्यांका त्रिपाठी ने क्या कहा?
एक्ट्रेस ने कहा, 'विवेक ने मुझे ये शो करने के लिए काफी समझाया था, क्योंकि वो चाहते थे कि मैं दोबारा पहले जैसी हो जाऊं. लेकिन अब मुझे समझ आ रहा है कि पहले जैसा होना संभव नहीं है.
पहले मुझे लगता था कि मैं डिलीवरी के बाद फिर से वैसी ही बन जाऊंगी, जैसी पहले थी. लेकिन ऐसा नहीं होता.
डिलीवरी के बाद जब आप काम शुरू करते हैं, तो शारीरिक और मानसिक रूप से ये एक नई शुरुआत की तरह होता है.'
'विवेक ने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया..'
दिव्यांका ने बताया कि डिलीवरी के बाद शरीर को दोबारा मजबूत बनाने में काफी मेहनत लगती है. इस दौरान चलने, बैठने और उठने
📡 स्रोत: ABP Live Film