बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धनबाद में बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, दो मोबाइल के जरिए ठगी की 53 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज।
Short Headline: बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा
28 सितंबर, धनबाद: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद दो मोबाइल की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की कुल 53 शिकायतें दर्ज मिली हैं।
इस संबंध सोमवार को प्रभारी साइबर डीएसपी प्रकाश कुमार साव ने बताया कि पुलिस को 27 सितंबर की शाम एनसीआरपी पोर्टल के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबर से साइबर अपराध किए जाने की जानकारी मिली थी। तकनीकी शाखा से मोबाइल नंबर की लोकेशन पांडरपाला दास बस्ती में मिली। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम जब पांडरपाला दास बस्ती पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार दास के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके पास से बरामद दोनों मोबाइल की एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से जांच की, जिसमें साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 53 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान राहुल कुमार दास ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करने की बात बताई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक सैमसंग और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब एनसीआरपी में दर्ज शिकायतों के आधार पर आरोपी से जुड़े साइबर ठगी के मामलों की आगे जांच कर रही है।
बाइट- प्रकाश कुमार साव, प्रभारी साइबर डीएसपी, धनबाद
💡 पृष्ठभूमि (Background)
धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में एक युवक को बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में 53 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज की गई हैं, जिसमें दो मोबाइल नंबरों के माध्यम से ठगी की गई है। यह मामला बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी के नए रूप को उजागर करता है, जहाँ अपराधी बैंक के अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग कर फ़साने का प्रयास करते हैं। ऐसी घटनाएँ जनता के बैंकिंग सेवाओं पर विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं और वित्तीय सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ा सकती हैं। सरकार और बैंकों को सख्
🎙️ जनता का संदेश का मत
धनबाद में बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी के इस मामले से हमें यह सिखने को मिलता है कि भरोसा और सत्यनिष्ठा समाज की नींव हैं। जब किसी की प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ती है, तो हमें कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए, न कि बदला या हिंसा। पीड़ितों के प्रति संवेदना दिखाते हुए, समाज को सशक्त बनाना चाहिए—सावधानी, शिक्षा और पारदर्शिता से धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।