राज्य

बैंक धोखाधड़ी मामले में गया से दिल्ली तक ED की तलाशी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैंक धोखाधड़ी मामले में गया से दिल्ली तक ED की तलाशी

सितंबर 11, नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पटना टीम ने PMLA की धारा 17 के तहत बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड, गया, बिहार से जुड़े मामले में की जा रही है। कंपनी पर आरोप है कि उसने बैंकों से मिले 85 करोड़ रुपये के ऋण में से करीब 58 करोड़ रुपये डायवर्ट किए हैं।

ED के मुताबिक, कंपनी ने फर्जी प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर बैंकों से कर्ज हासिल किया। जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी से जुड़ी संपत्तियों को कथित तौर पर कम कीमत पर बेचने और बेनामी खरीदारों के जरिए हस्तांतरित करने की आशंका है। ED ने गया में 6, गुरुग्राम में 2 और नई दिल्ली में 1 स्थान समेत कुल 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

CBI चार्जशीट के अनुसार, मामले में कथित अपराध से जुड़ी राशि करीब 131.79 करोड़ रुपये बताई गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।