बैंक FD अपने आप कम ब्याज पर रिन्यू हो गई? ये है बचने का तरीका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने वाले लोगों के लिए ब्याज दर काफी मायने रखती है.
कई लोग अपनी जमा रकम को सुरक्षित रखने और लगातार ब्याज कमाने के लिए FD में ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा चुनते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि FD की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद बैंक उसे अपने आप दोबारा शुरू कर देता है और इस बार ब्याज दर पहले के मुकाबले कम होती है.
ऐसे में निवेशकों को लगता है कि उनकी कमाई घट गई है.
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो सवाल है कि क्या बैंक से ऑटो-रिन्यू हुई FD को वापस करवाया जा सकता है और क्या पुरानी ब्याज दर मिल सकती है?
क्या ऑटो-रिन्यू हुई FD को वापस करवा सकते हैं?
अगर आपकी FD कम ब्याज दर पर अपने आप रिन्यू हो गई है, तो भी आपके पास उसे बंद करवाने का विकल्प रहता है.
हालांकि, इसके लिए बैंक के नियमों का पालन करना होगा। नई FD की मैच्योरिटी से पहले रकम निकालने पर प्रीमैच्योर विड्रॉल का चार्ज लग सकता है.
आमतौर पर बैंक समय से पहले FD तोड़ने पर लागू ब्याज दर में 0.5 से 1 फीसदी तक की कटौती कर सकते हैं. यह पेनल्टी बैंक की पॉलिसी और FD की शर्तों पर निर्भर करती है.
FD मैच्योर होने पर क्या होता है?
जब किसी व्यक्ति की FD की अवधि पूरी हो जाती है, तो बैंक ग्राहक की ओर से पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार रकम का भुगतान करता है या उसे दोबारा निवेश कर देता है.
अगर ग्राहक ने ऑटो-रिन्यूअल का विकल्प चुना है, तो बैंक मैच्योरिटी की रकम से नई FD बना सकता है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि नई FD पर पुरानी ब्याज दर लागू होना जरूरी नहीं है.
बैंक आमतौर पर रिन्यूअल की तारीख पर उस अवधि के लिए लागू ब्याज दर देता है.
इसलिए अगर इस बीच बैंकों ने FD की दरें घटा दी हैं, तो नई जमा पर कम रिटर्न मिल सकता है.
मैच्योरिटी के बाद रकम नहीं निकालने पर क्या होगा?
अगर FD मैच्योर होने के बाद उसकी रकम न तो निकाली जाती है और न ही रिन्यू होती है, तो
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ऑटो-रिन्यूअल में ब्याज दर का कम होना एक सामान्य समस्या है। जब FD की अवधि समाप्त होती है, बैंक उसे स्वतः नयी अवधि के लिए खोल देता है, पर नई ब्याज दर अक्सर पहले से कम होती है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि FD निवेशकों के लिए एक सुरक्षित आय स्रोत माना जाता है, और ब्याज दर में बदलाव सीधे उनकी कमाई को प्रभावित करता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि निवेशकों को अपनी बचत पर कम लाभ मिलता है, जिससे वे अपनी वित्तीय योजना में बदलाव कर सकते हैं या बैंक के साथ बातचीत करके बे