व्यापार

बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात

28 सितंबर से देश के तमाम बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने वाले थे. ये तीन दिवसीय हड़ताल अब टाल दी गई है.

हड़ताल से महज एक दिन पहले IBA और बैंक यूनियनों के संगठन UFBU की देर रात बैठक हुई. इस बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई और कुछ फैसले भी किए गए. जिसके बाद इस हड़ताल को टाल दिया गया है.

ये हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक होने वाली थी. जिसको आम जनता भी काफी परेशान थी. क्योंकि इससे बैंक से जुड़े काम भी प्रभावित होने वाले थे.

लेकिन एक दिन पहले ही हड़ताल टालने के फैसले से अब जनता भी राहत की सांस लेगी.

देर रात बैठक में हुई चर्चा

दरअसल हड़ताल से महज एक दिन पहले यानी 27 सितंबर की देर रात इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के संगठन UFBU (Union Forum of Bank Unions) के बीच बैठक हुई.

इस बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी जिसके बाद यूनियनों ने इस तीन दिवसीय हड़ताल को आगे के लिए टाल दिया है.

रद्द नहीं हुई है हड़ताल

इस बैठक में क्या चर्चा हुई और क्या मांगे मानी गई हैं, इस बारे में फिलहाल संगठन ने कुछ नहीं बताया है.

हालांकि UFBU ने पहले ही ये बात साफ कर दी है कि फिलहाल हड़ताल केवल टाली गई है, ना कि रद्द की गई है.

यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं.

क्या थी यूनियन की मुख्य मांगें?

इस हड़ताल के जरिए यूनियन की मुख्य मांग ये थी कि बैंकिंग प्रणाली हफ्ते में पांच दिन की जाए.

यानी 5 डे वर्किंग बैंक कर्मियों को दिया जाए. हालांकि किन बातों पर सहमति बनी है इसकी पूरी जानकारी UFBU बाद में देगा.

बता दें कि 28 सितंबर से हड़ताल होने के चलते रविवार को कुछ सरकारी और ग्रामीण बैंकों को भी खोला गया था. जिससे कि हड़ताल के कारण बैंक का काम प्रभावित ना हो और ग्राहकों को असुविधा ना हो.

तो वहीं अब जब हड़ताल को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है तो ये ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की तरह है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/b

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।