अपराध

बैंक में कर्मचारियों पर मिर्च डालकर ₹4.53 लाख लूटे, VIDEO:पुलिस-कर्मचारियों ने 1 km पीछा कर पकड़ा; नागपुर की घटना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैंक में कर्मचारियों पर मिर्च डालकर ₹4.53 लाख लूटे, VIDEO:पुलिस-कर्मचारियों ने 1 km पीछा कर पकड़ा; नागपुर की घटना

महाराष्ट्र के नागपुर में बैंक में लूट का मामला सामने आया है। यहां एक 28 साल के युवक ने कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर उनसे 4.53 लाख रुपए लेकर भाग गया। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उसका पीछा किया। पुलिस की मदद से उसे करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपए की रकम बरामद कर ली है। घटना नागपुर के भांडे प्लॉट इलाके में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। बैंक कर्मचारी ATM से कैश लेकर SBI ब्रांच लौट रहे थे। पूरी घटना बैंक के CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। वारदात की 4 तस्वीरें… कर्मचारियों ने शोर मचाकर पीछा किया कैश लेकर भाग रहे आरोपी को देखकर बैंक कर्मचारियों ने शोर मचाया और उसका पीछा किया।

इसी दौरान गश्त कर रहे बीट मार्शल और पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी को भागते देखा और उसके पीछे दौड़ पड़े। बैंक कर्मचारियों और पुलिस की मदद से आरोपी को करीब 30 मिनट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी B.Sc.

ग्रेजुएट, फिलहाल बेरोजगार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 साल के सूरज भोजराज बोरकर के रूप में हुई है। वह नागपुर ग्रामीण के भिवापुर तहसील के तातोली गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, सूरज B.Sc.

ग्रेजुएट है और फिलहाल बेरोजगार है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि नौकरी नहीं मिलने और आर्थिक परेशानी के चलते उसने लूट की होगी। पुलिस की जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि उसने अकेले वारदात की या कोई और भी शामिल था।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे कैश की जानकारी कैसे मिली। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट:लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया गुजरात में सूरत के वराछा इलाके में सोमवार को SBI ब्रांच से हथियारबंद लुटेरे 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

5 से 6 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरे नकदी जमा होने के दौरान बैंक में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं देती। अगर किसी को आर्थिक या व्यक्तिगत समस्या हो, तो कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए—साक्ष्य जुटाकर पुलिस या अदालत में शिकायत करें। बैंक कर्मचारियों ने साहस दिखाया, परंतु हमें भी समाज में सहानुभूति और सहयोग की भावना बढ़ानी चाहिए। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रयास करना चाहिए, ताकि न्याय और समृद्धि एक साथ आगे बढ़ सकें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।