विदेश

बैंक ऑफ अमेरिका पर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैंक ऑफ अमेरिका पर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई

14 अक्टूबर, नई दिल्ली : अमेरिका में बैंकिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ अमेरिका पर मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में एक अरब 20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह उसके इतिहास में लगाया गया तीसरा सबसे बड़ा जुर्माना है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि देश के बड़े वित्तीय संस्थानों को भी कानून और नियामक मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के उल्लंघन अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था की विश्वसनीयता और सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि बैंक ऑफ अमेरिका ने ईरान, रूस, मादक पदार्थों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामलों में एक करोड़ 16 लाख डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना भरने पर सहमति जताई है।

इस कार्रवाई को अमेरिकी प्रशासन की वित्तीय नियमों और प्रतिबंध व्यवस्था को लेकर सख्त नीति के तौर पर देखा जा रहा है।अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ अमेरिका पर मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन के लिए एक अरब 20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह उसके इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा जुर्माना है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि बड़े बैंकों को भी कानून का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन पूरे अमेरिकी वित्तीय तंत्र के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकता है। मंत्रालय के अनुसार, बैंक ऑफ अमेरिका ने ईरान, रूस, मादक पदार्थों और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामले में एक करोड़ 16 लाख डॉलर का जुर्माना भरने पर भी सहमति जताई है।

Photo Source : X (@USTreasury)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।