देश

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग

रिटायरमेंट के बाद जरूरी खर्चों को चलाने के लिए पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है.

ऐसे में रिटायमेंट के बाद महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी होना आपके लिए काफी जरूरी है.

इस बीच केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को DR में बढ़ोतरी होने का इंतजार है.इसी को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र भी लिखा गया है.

दरअसल, भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है.

उसमें DA, DR , रुकी हुई किस्त और साथ ही उसका पेंडिंग पैसा जल्द देने की मांग भी की है. इस बीच कई बड़े त्योहारों की भी शुरुआत होने वाली है, जैसे दीवाली और छठ. इस दौरान खर्चें भी काफी बढ़ जाते हैं.

ऐसे में ये उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इस दौरान नई दरों का घोषणा कर देगी.

क्या मांग की गई?

बता दें कि 22 अक्टूबर यानी आज BPS के महासचिव ने कैबिनेट सचिव से पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPWW) और वित्त मंत्रालत के व्यय विभाग (DoE) से इस मामले पर चर्चा करने की अपील की है.

ऐसे में सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर DR में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और क्या सरकार कितनी बढ़ोतरी करेगी इसका ऐलान किया है?

बढ़ोतरी होने से क्या होगा फायदा?

सरकार अगर DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर देती है तो इससे DR जो 60 प्रतिशत मिलता है वो बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. इसका सीधा फायदा पेंशनर्स को पड़ने वाला है.

उनको जो हर महीने रकम मिलती है उसमें सीधा बढ़ोतरी हो जाएगी.मान लीजिए, अगर आपको बेसिक पेंशन 30 हजार मिलती है तो आपको 900 रुपये एक्स्ट्रा मिल सकते हैं.

यानी आपको अपने खर्चें चलाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी.त्योहारों के दौरान होने वाले खर्चों को भी आप अच्छे से मैनेज कर सकेंगे.

कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

बड़ी बात ये है कि 18 अप्रैल 2026 को मंजूर की गई आखिरी बढ़ोतरी के बाद DR को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया था. फिलहाल मौजूदा दर 60 प्रतिशत ही है.

लेकिन पेंशनभोगियों के DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का पूर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।