बैंकों में बड़े लेवल पर होगी छंटनी! AI करेगा 70% से ज्यादा काम- रिपोर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण इन दिनों कई लोगों की नौकरी जा रही है. खासतौर से आईटी सेक्टर में लोगों पर इसका बड़ा असर पड़ रहा है.
तो वहीं अब आने वाले समय में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसके कारण बड़ा बदलाव नजर आने वाला है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है.
दरअसल McKinsey की एक रिपोर्ट के मुताबिक, AI की मदद से बैंकों में जोखिम प्रबंधन से जुड़े 60% से 70% तक ऐसे काम अपने आप किए जा सकते हैं, जिन्हें अभी कर्मचारी हाथ से करते हैं.
बैंकों में होंगे AI से काम?
बैंकों में जोखिम प्रबंधन का काम ये देखना होता है कि बैंक को किसी ग्राहक या कंपनी को कर्ज देने से कितना खतरा हो सकता है.
इस काम में कर्मचारियों को कई तरह की जानकारी जुटानी पड़ती है और दस्तावेजों की जांच करनी पड़ती है.
AI की मदद से ग्राहकों और कंपनियों की वित्तीय जानकारी जुटाना, कर्ज से जुड़े दस्तावेज तैयार करना और उनकी जांच करना, नियमों के पालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करना, बैंक के ट्रांजैक्शन पर नजर रखना और साथ ही बैंकतों में होने वाली धोखाधड़ी पर नजर रखने जैसे काम आसानी से हो सकते हैं.
क्यों किया जा रहा बदलाव?
AI की मदद से अब बैंकों का समय और खर्च कम होगा. साथ ही कर्मचारियों को ज्यादा जरूरी काम करने का मौका मिलेगा.
हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बैंकों में 70% कर्मचारियों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी.
रिपोर्ट में मैनुअल कामों को ऑटोमेट करने की बात कही गई है, न कि कर्मचारियों की संख्या में इतनी कटौती करने की.
कर्मचारियों का क्या होगा रोल?
McKinsey के मुताबिक, AI से जो समय और संसाधन बचेंगे, उनका इस्तेमाल बैंक ज्यादा जरूरी कामों में कर सकते हैं.
रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक बची हुई कार्यक्षमता का लगभग आधा हिस्सा बेहतर विश्लेषण, जोखिम से जुड़ी सलाह और तेजी से फैसले लेने में लगा सकते हैं.
बाकी संसाधनों का इस्तेमाल AI तकनीक विकसित करने, डाटा की सुरक्षा और नई तकनीकी व्यवस्था बनाने में किया जा सकता है.
इसका मतलब है कि बैंक कर्मचारियों को केवल दस्त
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बैंकिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से जोखिम प्रबंधन और अन्य कार्यों में 60-70% तक स्वचालन की संभावना है, जिससे बड़े पैमाने पर छंटनी की उम्मीद है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बैंकिंग उद्योग देश की आर्थिक स्थिरता का आधार है और इसमें बदलाव से रोजगार पर गहरा असर पड़ेगा। यदि 70% से अधिक कार्य AI द्वारा संभाले जाते हैं, तो हजारों बैंक कर्मचारियों को नौकरी बदलने या पुनः प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। इससे आम जनता को वित्तीय सेवाओं तक पहुँच में बदलाव, नौकरी के अवसरों में कमी और कौश
🎙️ जनता का संदेश का मत
कर्मियों की नौकरी पर AI का असर एक चेतावनी है, न कि दोषारोपण। हमें शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति बदलती तकनीक के साथ तालमेल बिठा सके। कंपनियों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए—पुनः प्रशिक्षण, कैरियर मार्गदर्शन और मनोवैज्ञानिक सहायता से कर्मचारियों को नई भूमिकाओं में समायोजित किया जा सकता है। समाज को मिलकर नवाचार को मानवीय मूल्यों के साथ संतुलित करना चाहिए, ताकि प्रगति से सभी को लाभ मिले।